School Rules & Guidelines

निवेदन

भैया/बहनों (बालकों) से :-

  1. विद्यालय आगमन निर्धारित समय से 5 मिनट पूर्व अनिवार्य है।
  2. विद्यालय वेश की पूर्णता एवं व्यवस्थितता अनिवार्य है।
  3. प्रत्येक दिन निरामिष अल्पाहार लाना अनिवार्य है। अल्पाहार घर पर हीं बना हुआ हो। फास्ट फूड जैसे मैगी, चाउमिन, मोमोज, बर्गर, बिस्किट, कुरकुरे एवं अन्य पैक्ड फूड अल्पाहार में लाना वर्जित है।
  4. प्रत्येक सोमवार को अपने कार्य व्यवहार संबंधी पत्र अभिभावक से लिखवा कर लाना अनिवार्य है।
  5. पुस्तक-पुस्तिका सजिल्द एवं व्यवस्थित रहे।
  6. विद्यालय में पाठ्य सामग्री एवं अल्पाहार के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की वस्तु लाना उचित नहीं है।
  7. प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस को अध्ययन-अध्यापन का कार्य स्थगित रहेगा।
  8. वर्ष में दो Periodic Test एवं दो Summative Assesment होंगे, जिसमें आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। (मासिक / साप्ताहिक जाँच परीक्षा की व्यवस्था की जायेगी।)
  9. आपका अनुशासनपूर्ण व्यवहार सदैव एवं सर्वत्र अपेक्षित है।
  10. विद्यालय हेतु भैया/बहन को स्वयं मोटरसाईकिल से आना वर्जित होगा।

अभिभावकों से :-

  1. भैया/बहन के पास उपलब्ध डायरी का प्रतिदिन निरीक्षण एवं हस्ताक्षर करना अपेक्षित है। निर्धारित पुस्तक पुस्तिकाओं की व्यवस्था करना अनिवार्य है।
  2. भैया/बहन की अनुपस्थिति का अनुशंसित आवेदन भेजना अपेक्षित है।
  3. विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं अभिभावक गोष्ठी में रूचिपूर्वक उपस्थिति अपेक्षित है।
  4. भैया-बहन से संबंधित संचालित गतिविधियों के आलोक में आपका सहयोग एवं प्रेरणा अपेक्षित है।
  5. विद्यालय व्यवस्था संबंधी अपना विचार समय-समय पर प्रधानाचार्य को लिखित रूप में भेजना व्यवस्था के लिए हितकर होगा। साथ ही प्रत्यक्ष वार्ता कर अपना सुझाव अवश्य दें।