Welcome
सरस्वती विद्या मंदिर, तिलौथू
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से प्रेरित तथा शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार द्वारा संचालित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभावना से युक्त आदर्श नागरिकों का निर्माण करना है। विद्यालय सीबीएसई (CBSE) से संबद्ध है तथा आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ भारतीय जीवन मूल्यों का समन्वय प्रस्तुत करता है। यहाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु स्मार्ट कक्षाएँ, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, खेल सुविधाएँ, योग, संगीत, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की उत्कृष्ट व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यालय में अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का सतत प्रयास किया जाता है। हमारा लक्ष्य ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो ज्ञान, चरित्र, संस्कार और सेवा भावना से परिपूर्ण होकर समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें
Know More →