अध्यक्ष का संदेश

अध्यक्ष का संदेश

प्रिय अभिभावकों एवं विद्यार्थियों,

सरस्वती विद्या मंदिर केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि संस्कार, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण का केंद्र है।

हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करना है जहाँ वे आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात कर सकें। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के आदर्श नागरिक बनेंगे।

विद्यालय परिवार निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्यरत है।

आपके विश्वास एवं सहयोग के लिए हम सदैव आभारी हैं।

(सुमेर कुमार सिंह)

अध्यक्ष

विद्यालय प्रबंधन समिति

Chairman