व्यवस्थाएँ (Facilities)

व्यवस्थाएँ

  • कक्षा अरुण से द्वादश तक अध्यापन की व्यवस्था है। (कक्षा चतुर्थ से द्वादश तक छात्रावास सुविधा उपलब्ध है।)
  • सत्रारम्भ 02.04.2026 को प्रातः हवन-पूजन के साथ किया जाएगा।
  • सभी खण्डों में समान प्रतिभा के भैया-बहन रखें जाएँगे।
  • माह अप्रैल में लगने वाले निर्धारित शुल्क जमा होने के बाद हीं भैया-बहन का नाम उपस्थिति पंजी पर चढ़ाया जा सकेगा।
  • भैया/बहनो हेतु संगणक (Computer) शिक्षण की व्यवस्था रहेगी।
  • विद्यालय का कार्यकाल प्रातःकालीन समय 6:30 से 12:30 तक तथा दिवाकालीन समय 9:30 से 3:30 तक रहेगी।
  • सभी परीक्षाओं में उपस्थिति अनिवार्य होगी। पुनर्परीक्षा की व्यवस्था नहीं होगी।
  • कक्षा अवधि में उपस्थिति अनिवार्य होगी।
  • वर्तमान माह का शुल्क प्रथम सप्ताह के 5 तारीख तक जमा कर पावती रसीद अपने पास सुरक्षित रखें। इसके अभाव में व्यवस्था के अनुरूप विलंब शुल्क 50/-रू0 तथा 2 माह का शुल्क जमा नहीं होने पर पुनः नामांकन शुल्क 200/- देय होगा।
  • माह जून का शुल्क मई में एवं मार्च का शुल्क फरवरी माह में देय होगा।
  • विद्यालय वाहन भैया-बहन को लाने एवं छोड़ने निर्धारित स्थल तक जाएगा, वाहन का उपयोग पूरे सत्र के लिए संभव हो सकेगा, बीच में वाहन छोड़ना अपेक्षित नहीं रहेगा। कक्षा दशम् एवं द्वादश में 12 माह का वाहन शुल्क देय होगा।
  • कक्षा में अनुपस्थित होने पर अवकाश स्वीकृत नहीं होने पर प्रतिदिन 10/-रू0 अनुपस्थिति शुल्क लगेगा।
  • अल्पाहार हेतु स्टील का टिफिन बॉक्स एवं वाटर बोतल लाना अपेक्षित है।
  • विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान भाषा विषयों की प्रयोगशालाएँ उपलब्ध रहेंगी।
  • स्मार्ट क्लास एवं प्रयोगशाला की अत्याधुनिक व्यवस्था है।
  • पुस्तकालय की उत्तम व्यवस्था है।
  • विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी।
  • शारीरिक/योग तथा संगीत की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कक्षा।
  • अत्याधुनिक सुविधा से युक्त छात्रावास (हॉस्टल) की व्यवस्था।